हरियाणा को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद, दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन


जिला स्तरीय कार्यक्रमों में गूंजा विकसित भारत-2047′ का संकल्पमंत्रियोंजनप्रतिनिधियों और जनता ने लाइव देखा पीएम का कार्यक्रम

चंडीगढ़, 17 जुलाई – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा हरियाणा की रेल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जींद के हुडा ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।

जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।

*प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को दी 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातेंहाइड्रोजन ट्रेन देश की ऐतिहासिक उपलब्धि – ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज*

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा आगमन का पूरे हरियाणावासियों की ओर से अनूठे अंदाज में स्वागत करते हुए कहा, “इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थीं बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें लाए हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को मिली ये सौगातें प्रदेश के विकास को नई गति देंगी तथा जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

श्री विज आज अम्बाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि कोयला, तेल और गैस जैसे पारंपरिक ऊर्जा संसाधन सीमित हैं और धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं, ऐसे में हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के परिवहन की दिशा तय करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम : कृष्ण लाल पंवार

सोनीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कराया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हरियाणा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि है।

*स्वच्छ ऊर्जाआधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनी हाइड्रोजन ट्रेन: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा*

पानीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रेलवे में हो रहा यह परिवर्तन आने वाली पीढिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

*हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकताहरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा : विपुल गोयल*

हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना कर स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक परिवहन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगभग 14 हजार 700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, परिवहन, उद्योग, ऊर्जा और जन सुविधाओं को नई गति मिलेगी तथा हरियाणा के विकास को और मजबूती मिलेगी।

*भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा*

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती से भारत देश की पहली और लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया है। इससे भारत देश को मजबूती मिलेगी और विकास की गति में तेजी आएगी। यह भारत के लिए बड़ी सौगात है। इस ट्रेन का संचालन जींद से सोनीपत तक होगा और आने वाले समय में इसके दायरे को  बढ़ाया जाएगा। भारत देश बदल रहा है और विश्व में देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैथल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।

*हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम : श्रुति चौधरी*

भिवानी में जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करके देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है। यह एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक लम्हा है जिसको देशवासी हमेशा याद रखेंगे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा की धरती से उठाया गया यह कदम देश को विकसित बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उदघाटन किए जाने के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वे जिले में मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी और आज यह जिलावासियों को समर्पित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि दिन-रात प्रदेश के लोगों के लिए काम में जुटे रहते हैं, देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनने में लगे रहते हैं। सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग में छह हजार करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान करके किसानों के हित मे बड़ा काम किया है।

*मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव*

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कॉलेजों भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

 

मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को  मुख्यतिथि के रूप में किया संबोधित

 

हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास. नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा की सभी 1,574 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा

 

हरियाणा में रेलवे परियोजनाओं को मिली अभूतपूर्व गतिबजट 315 करोड़ से बढ़कर 3566 करोड़ रुपये- मुख्यमंत्री

 

चंडीगढ़ जुलाई 17   :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली,  होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज रेलवे स्टेशन कालका पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जालंधर, पंजाब से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जिसमे हरियाणा के दो रेलवे स्टेशन कालका व नरवाना भी शामिल हैं ।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है । ये स्टेशन हमारी संस्कृतिए पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के नये प्रवेश द्वार बनेंगे।उन्होंने कहा की आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सहित लगभग 15 हजार करोड़ रुपये लागत की 9 परियोजनाएं हरियाणा को दी हैं।

उन्होंने कहा की एक समय था जब रेलवे परियोजनाएं वर्षों तक फाइलों में धूल खाती रहती थीं। स्टेशन केवल यात्रियों के आने जाने की जगह माने जाते थे। लेकिन आज रेलवे स्टेशन देश की नई पहचान, नई संस्कृति और नई अर्थव्यवस्था के केंद्र बन रहे हैं। हरियाणा इस परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है। वर्ष 2014 में हरियाणा का रेल बजट केवल 315 करोड़ रुपये था। आज वर्ष 2026-27 में यही रेल बजट बढ़कर 3 हजार 566 करोड़ रुपये हो गया है। यह प्रधानमंत्री  के हरियाणा के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और विकास की प्राथमिकता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज प्रदेश में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह निवेश उ‌द्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को गति दे रहा है। हरियाणा की 1 हजार 574 किलोमीटर लंबी सभी रेलवे लाइनों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन की मजबूत नींव भी है।

उन्होंने कहा की आज भारत केवल रेलवे का विस्तार नहीं कर रहा बल्कि भविष्य की रेलवे का निर्माण कर रहा है। हरियाणा में आज 8 वंदे भारत एक्सप्रेस और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। वंदे भारत भारत की गति का प्रतीक है और अमृत भारत अंतिम पंक्ति में खड़े सामान्य नागरिक की सुविधा का प्रतीक है। उन्होंने बताया की 844 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का निर्माण 713 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का निर्माण , रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन तथा कुरुक्षेत्र में आधुनिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया गया है। ये परियोजनाएं विकास की वह नई सोच हैं जो समय बचाती हैं, यातायात सुगम बनाती हैं और शहरों को नई गति प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को केवल यात्री सेवा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रेलवे को देश की आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मानेसर में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और पाटली-मानेसर फ्रेट सेक्शन का संचालन, सोनीपत के बड़ी में रेल कोच रिपेयर फैक्टरी की स्थापना तथा प्रदेश में आधुनिक माल परिवहन नेटवर्क का विस्तार हरियाणा को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे उ‌द्योगों की लागत घटेगी, निर्यात बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की सुरक्षित रेलवे किसी भी राष्ट्र की पहचान है। पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा में 33 रेलवे ओवरब्रिज और 139 रेलवे अंडरब्रिज बनाए गए हैं। 123 मानवरहित रेलवे फाटकों को समाप्त किया गया है। यह हजारों परिवारों की सुरक्षाए लाखों लोगों के समय की बचत और आधुनिक भारत की संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण है। आज हरियाणा का रेल नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रदेश की औ‌द्योगिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाला है। पलवल,सोहना,मानेसर और खरखौदा को जोड़ने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना आने वाले समय में उ‌द्योग, निवेश और रोजगार का नया गलियारा बनेगी। करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन तथा जींद-हांसी रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आधारभूत संरचना तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा की हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047  के माध्यम से धरातल पर उतारने के लिए पूरी गति के साथ काम कर रहे हैं। राज्य सरकार का  लक्ष्य केवल बेहतर सड़कें और रेलवे बनाना नहीं बल्कि ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हो, युवा आत्मनिर्भर हो, उ‌द्योग विश्वस्तरीय हों, महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हों और हर नागरिक को विकास का समान अवसर मिले।

उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ये रेलवे स्टेशन केवल सरकार की संपत्ति नहीं हैं। यह हम सबकी साझी विरासत है। इनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। जब नागरिक और सरकार साथ चलते हैंए तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयां प्राप्त करता है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा,  राज्य सभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मेयर श्री श्याम लाल बंसल,  सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री मकरंद पांडुरंग, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी  उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो  कटारिया,  पंचकूला जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, नगर परिषद कालका के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री जसमेर  सिंह बंजारा, पूर्व मेयर श्रीमती मनवीर कौर गिल , उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह डीआरएम अंबाला श्री विनोद भाटिया,  एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top